कटिहार, फरवरी 9 -- समेली ,एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में पशुओं खुरपका और मुंहपका रोग से बचाव को लेकर एफएमडी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर पूर्वी चांदपुर के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में प्रखंड प्रमुख अनुकम्पा कुमारी, उपप्रमुख कंचन देवी, मुखिया अनिता देवी और पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रोग से बचाव को लेकर पशुओं को एफएमडी का टीका दिया जाता है। प्रखंड क्षेत्र में 33 हजार गाय व भैंस का टीकाकरण किया जाएगा। मौके पर प्रमुख सह एमएलसी प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, दिलीप यादव , विनोद यादव, विनोद यादव, सुनील शर्मा डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रदीप कुमार यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.