फतेहपुर, अक्टूबर 5 -- फतेहपुर। खरीफ और रबी जैसी फसलों के दरमियां खेतीबाड़ी के लिए किसानों को सबसे जरूरी खाद होती है। सरकारी और प्राइवेट खाद केंद्रों में किसानों की लंबी कतारों में परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में खाद वितरण प्रणाली की डिजिटल प्रक्रिया जल्द ही लागू हो सकती है। जिसके बाद किसान घर बैठे स्मार्टफोन से ही खाद की बुकिंग कराकर खाद पा सकेगा। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि जल्द ही भारत सरकारी की गाइडलाइन के अनुरूप उर्वरकों का वितरण फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल यानी एफएफएस एप् के माध्यम से बुकिंग कर क्यूआर कोड से उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से वितरण में पारदर्शिता आएगी और किसानों को केंद्रों की भीड़ से छुटकारा भी मिलेगा। बताया किसान अपने स्मार्टफोन में एप डाउनलोड करके चार आसान चरणों की जानकारी दी। ...