एफएच सिद्धिकी को शतरंज का ताज
मोतिहारी, अगस्त 2 -- मोतिहारी,निप्र। तृतीय योगेंद्र साहू मेमोरियल ओपन जिला शतरंज प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बी. डी. स्कूल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार आईएमए अध्यक्ष एवं पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक डॉ आशुतोष शरण ने पुरस्कार वितरण किया। समापन समारोह के दौरान डॉ शरण ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो बच्चों के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को आगामी बिहार स्टेट चेस चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.