ललितपुर, फरवरी 28 -- दुग्ध उत्पादन के जरिए जनपद के किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए हरे चारे के उत्पादन की संभावनाओं को गंभीरता से टटोला जाने लगा है। शनिवार को इंटरनेशनल क्राप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट और खाद्य एवं कृषि संगठन की संयुक्त टीम ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में कई विभागों के अफसरों संग एक बैठक की। बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में दुग्ध उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में अभी तक किए गए कार्यों ने किसानों को उनके दूध की अच्छी कीमत दिलानी शुरू कर दी। इस छोटी सी सफलता को बड़ा रूप देने की संभावनाओं को टटोलने के लिए शनिवार को इंटरनेशनल क्राप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट और खाद्य एवं कृषि संगठन की संयुक्त टीम जनपद आई। इस दल में शामिल इंटरनेशनल क्राप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के उप महानिदेशक डा. स्टेनफोर्ड ब्लेड, सहायक महानिदेशक संजय अग्रवाल ...