एफएएसआईआई के अध्यक्ष ने पर्यटन मंत्री से की भेंट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस ऑफ स्मॉल इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एफएएसआईआई) के बिहार चैप्टर के अध्यक्ष एमडी परवाज अंसारी ने शनिवार को पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से उनके पटना आवास पर भेंट की। इस दौरान राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान एफएएसआईआई की भूमिका और राज्य में छोटे उद्योगों के योगदान पर चर्चा हुई। अंसारी ने कहा कि बिहार में पर्यटन के साथ एमएसएमई को जोड़कर रोजगार के नए अवसर बनाए जा सकते हैं। होटल, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग, परिवहन और गाइड जैसी सेवाओं में स्थानीय उद्यमियों को प्राथमिकता देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने पर्यटन स्थलों के आसपास क्लस्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.