एफईटी सॉइल सेंसर के लिए इविवि को पांच करोड़ का अनुदान
प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) को उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से इंजीनियरिंग श्रेणी में पहली बार शोध परियोजना के तहत पांच करोड़ का अनुदान मिला है।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग की परियोजना के तहत एआई आधारित एफईटी सॉइल सेंसर विकसित किया जाएगा, जो किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता और फसल की स्थिति का सटीक आकलन करने में मदद करेगा।परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. नीलेश आनंद और सह-अन्वेषक प्रो.आशीष खरे हैं, जबकि ट्रिपल आईटी लखनऊ भी इसमें सहयोग करेगा। तीन वर्ष की परियोजना में एक रिसर्च असिस्टेंट की नियुक्ति होगी, जिसे प्रतिमाह Rs.28 हजार मानदेय और शोध कार्य के लिए प्रतिवर्ष Rs.50 हजार आकस्मिक राशि मिलेगी। कुलपति प्रो.संगीता श्रीवास्तव ने इसे विकसित भारत-2047 की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.