दरभंगा, मई 16 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा ऑडिटोरियम में शुक्रवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सभी डीसीएलआर, सीओ, बीएओ, किसान सलाहकार एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण कार्य को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में डीएम ने पंचायत स्तर पर कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं राजस्व कर्मचारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले के सभी वांछित किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित होंगे। उन्होंने सभी सीओ को परिमार्जन के लिए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा तथा निष्पादित आवेदनों की सूची बीएओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- कृषि पंजीकरण की धीमी प...