फरीदाबाद, मई 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर तीन स्थित एफअयारयू में हाल ही में सामने आई एक घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, स्टाफ की उपलब्धता और प्रसूति सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों का पालन डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर उपचार, सम्मानजनक व्यवहार और निर्बाध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसे जवाबदेही बढ़ाने और मरीज केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा र...