बांका, दिसम्बर 15 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में 15 नवंबर से ही किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद जारी है। इसके लिए यहां सहकारी समितियों की संख्या 144 से बढाकर 162 कर दी गई है। जिससे अब तक सहकारी समितियों ने एमएसपी पर 2014 किसानों से 16 हजार 22 एमटी धान की खरीद की है। चहीं, अब तक सरकार की ओर से जिले को एमएसपी पर धान खरीद का लक्ष्य नहीं दिया गया है। ऐसे में फिलवक्त पिछले साल के लक्ष्य के मुताबिक ही एमएसपी पर किसानों से धान खरीद की जा रही है। यहां पिछले साल एक लाख 58 हजार एमटी धान की खरीद का लक्ष्य जिले को दिया गया था। जिसके आधार पर ही किसानों से एमएसपी पर धान की खरीद की जा रही है। इसके लिए सहकारी समितियों को सहकारिता बैंक की ओर से एक-एक लॉट धान खरीद के लिए कैश क्रेडिट दिया गया था। वो भी अब समाप्त हो गया है। जिससे एमएसपी पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.