लोहरदगा, मार्च 29 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने एफआरएस और पोषण ट्रेकर में आ रही परेशानी को देखते हुए एक अप्रैल से एफआरएस और पोषण ट्रेकर कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री रामचंद्र गोप ने कहा है कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 13 मार्च को निदेशक से मिल कर सुधार करने हेतु आवेदन दिया गया है। पर यह कहा गया कि केंद्र सरकार की योजना है, काम करना ही होगा।केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को भी दुखड़ा सुनाया गया पर सेविकाओं की परेशानी को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने एक अप्रैल से पोषण ट्रेकर एवं एफआरएस का कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के और भी संगठनों से समर्थन के लिए वार्ता की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.