नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- भारतीय विमानन कंपनियों के समूह (एफआईए) ने केंद्र सरकार से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है। एफआईए ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर मांग की है कि यदि दुबई भारतीय विमानों पर पाबंदी नहीं हटाता तो भारत को भी दुबई की एयरलाइंस के खिलाफ पारस्परिक कार्रवाई करनी चाहिए। पश्चिम एशिया संकट के बीच दुबई एयरपोर्ट अधिकारियों ने 20 अप्रैल से 31 मई 2026 तक के लिए विदेशी एयरलाइंस पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस नियम के तहत विदेशी एयरलाइंस को दिन में केवल एक ही उड़ान संचालित करने की अनुमति दी गई है।एफआईए ने नियमों को पक्षतापूर्ण बतायाएफआईए का कहना है कि यह नियम पक्षपातपूर्ण है क्योंकि दुबई स्थित एयरलाइंस जैसे एमिरेट्स और फ्लाईदुबई भारत के लिए अपनी पुरानी क्षमता के ...