बरेली, फरवरी 22 -- एक ही तरह के दो मामलों में पुलिस के दो चेहरे देखने को मिले हैं। भुता थाना क्षेत्र में यूपी बोर्ड की परीक्षा न दे पाने, धोखाधड़ी करने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके प्रधानाचार्य को जेल भेजा। वहीं सुभाष नगर में सीबीएसई की बिना मान्यता संचालित हो रहे रामगंगा के पास सेंट एंड्रूज स्कूल के प्रबंधक को थाने से ही छोड़ दिया। एबीवीपी के पदाधिकारियों द्वारा डीएम, एसडीएम से शिकायत के बाद हुई जांच पर बीईओ की तहरीर पर तीसरे दिन एफआईआर दर्ज की गई है। रामगंगा नगर स्थित सेंट एंड्रूज स्कूल बिना मान्यता के ही कक्षा नौ से 12वीं तक संचालित किया जा रहा था। फीस जमा न होने पर तीन छात्रों का प्रवेश पत्र नहीं देने पर उनकी परीक्षा छूट गई। मामले की जानकारी पर एबीवीपी पदाधिकारियों ने हंगामा किया, छात्रों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.