कौशाम्बी, फरवरी 20 -- नगर कोतवाली में तैनात मुंशियों का कारनामा भी चौंकाने वाला है। आरोप है कि कंप्यूटर पर टाइप करने वाले मुंशी ने एफआईआर में एक पीड़िता के पति का नाम ही बदल दिया। मुकदमे की कॉपी देख पीड़िता चौंक गई। हालांकि, इंस्पेक्टर ने विवेचना में खामियों को ठीक कराने की बात कही है। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के नया नगर मोहल्ले की रानी देवी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। आए दिन टल्ली होकर गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर पिटाई भी कर देता है। पीड़िता के मुताबिक 17 फरवरी की सुबह भी आरोपी पति ने उसकी पिटाई की थी। बीच-बचाव करने पहुंचे बच्चों को भी पीटा था। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। दावा किया कि दिए गए शिकायती पत्र में पति का नाम स्पष्ट रूप से राघवेंद्र लिखा था। एफआईआर की गुरुवार को कॉपी मिली तो उसमें पति का नाम र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.