मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराना भाजपा की सुनियोजित साजिश है। ऐसा कर वह देश में शुद्धिकरण के नाम पर हुए छुआछूत के मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। ये बातें सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने तिलक मैदान स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित विरोध प्रदर्शन के क्रम में कही।उन्होंने कहा कि आज देश शुद्धिकरण के नाम पर छुआछूत मामले में हवन करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। लेकिन, उत्तराखंड और केंद्र की भाजपा सरकार विरोध करनेवालों पर ही एफआईआर करा रही है। पार्टी के पदाधिकारी या कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन वहीं, जिला संगठन प्रभारी अमित हिसारिया ने कहा कि पार...