भदोही, फरवरी 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चकसुंदर गांव निवासी नीलू कन्नौजिया ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप एफआईआर मामले में जांच कराने की मांग की। विपक्ष पर जबरन फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप लागते हुए निष्पक्षत से जांच कराने की मांग प्राथमिकता से की। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि मेरे पति राहुल कन्नौजिया स्वयं की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में किसी के द्वारा उनके खिलाफ फर्जी ढंग से केस दर्ज करा दी गई है। इससे पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.