एफआईआर बना प्रशासन का सेल्फ गोल, एमएलसी भी नाराज
हमीरपुर, मई 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे 34 पर आए दिन होने वाले हादसों में जाती जानों को बचाने की मुहिम पर एफआईआर का हथौड़ा प्रशासन का सेल्फ गोल बनता जा रहा है। इस प्रकरण में एमएलसी भी नाराज है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करके आंदोलनकारियों के साथ खड़े होने का ऐलान किया है और कहा है कि किसी का भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। 21 मई को डीएम कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने 16 नामजद और 35 से 40 अज्ञात महिला-पुरुषों के विरुद्ध धारा 163 का उल्लंघन से लेकर शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने की एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर के बाद से हाईवे के चौड़ीकरण और डिवाइडर की मांग का आंदोलन और तेज हो गया है。 यह भी पढ़ें- हाईवे दुरुस्तीकरण आंदोलन पर एफआईआर का हथौड़ासोशल मीडिया और तेज हुई मुहिम, प्रशासन को कोसा आंदोलनकारियों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.