प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार दो दिन तक झूंसी थाने में तहरीर दिए जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने से आशुतोष ब्रह्मचारी ने गुरुवार को जिला न्यायालय में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने याचिका स्वीकार करते हुए पुलिस प्रशासन को 28 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन लड्डू गोपाल की प्रतिमा लेकर शिष्यों के साथ संगम स्नान जा रहे थे। पीपा पुल संख्या दो के समीप कुछ लोग रास्ता जाम किए थे। रास्ता छोड़ने की बात कहने पर आरोपियों ने हमला कर आशुतोष ब्रह्मचारी व दो सेवादारों को जख्मी कर दिया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि झूंसी थाने में उसी दिन शाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.