एफआईआर न दर्ज होने पर शिकायत
कौशाम्बी, जून 15 -- प्रयागराज के असरावे कला निवासी मानिकचंद्र की 15 मई की रात को हादसे में मौत हो गई थी। अज्ञात वाहन की टक्कर से मानिकचंद्र घायल हो गया था। एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। मामले में मृतक की पत्नी मुलिया देवी ने सोमवार को एसीपी धूमनगंज से शिकायत की। साथ ही इलाकाई पुलिस पर आरोप लगाया कि दुर्घटना स्थल के समीप कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों की जांच पुलिस नहीं कर रही है। यह भी पढ़ें- गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो मिली बेटे की मौत की खबर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.