एफआईआर नहीं दर्ज होने पर शिक्षकों ने जताया आक्रोश
आजमगढ़, जुलाई 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के मुकेरीगंज स्थित संगठन कार्यालय पर रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशीय उपाध्यक्ष रामजपित सिंह ने संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) और डीआईओएस पर सीयूजी नंबर पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया। शिक्षकों ने कहा कि सीएम का स्पष्ट निर्देश है कि सीयूजी नंबर पर आने वाली हर कॉल का तत्काल जवाब दिया जाए। यदि किसी कारणवश अधिकारी कॉल रिसीव नहीं कर पाते हैं तो संबंधित नंबर पर कॉल बैक कर शिकायत सुनी जाए। लेकिन फोन नहीं उठाया जाता है। शिक्षकों ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद के साथ 11 अप्रैल को मारपीट करने का देवगांव पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नही किए जाने पर रोष व्यक्त किया। बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.