बगहा, मार्च 14 -- नरकटियागंज। नगर के तहबाजारी में कपड़ा बदलने जा रहे एक युवक से मारपीट की घटना घटी है। घटना बीते 12 मार्च की बताई जा रही है। मामले में साठी थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव निवासी शेख फकरुद्दीन ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें प्रकाशनगर निवासी अजय पटवा, दरोगा पटवा समेत आठ दस अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आरोप है कि सूचना पर जब वह पहुंचा तब आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसके पॉकेट से पांच हजार रुपए निकाल लिए।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.