चित्रकूट, मई 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। बी पैक्स सहकारी समिति छीबो में खाद कालाबाजारी के मामले में निलंबन के बाद सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एआर कोआपरेटिव ने थाने में तहरीर दे दी है। लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए डीएम स्तर से सत्यापित पत्र आने का इंतजार कर रही है। समिति अध्यक्ष की मौखिक शिकायत पर एडीओ सहकारिता रामनगर ने मौके पर निरीक्षण कर छानबीन की थी। जिसमें समिति की पॉश मशीन व आईएफएमएस पोर्टल पर 17.350 एमटी (347 बोरी) डीएपी दर्ज पाया। लेकिन समिति के गोदाम में मात्र 1.750 एमटी (35 बोरी) डीएपी उपलब्ध मिली। इस तरह गोदाम में दस्तावेजों के आधार पर 15.600 एमटी (312 बोरी) डीएपी कम पाई गई। जिसका समिति के वितरण रजिस्टर में वितरण भी नहीं पाया गया। एडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एआर कोआपरेटिव राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.