भदोही, मार्च 29 -- चौथार, हिन्दुस्तान संवाद। भदोही कोतवाली मोढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के लालीपुर गांव निवासी अशर्फी देवी पत्नी स्वर्गीय राजनाथ गौतम भदोही एवं सुरियावां थाने का चक्कर लगा रही हैं। लेकिन पुलिस उनके मृत बिजली संविदा कर्मी बेटे के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जिससे स्वजनों में नाराजगी है। बता दें कि उक्त गांव निवासी 23 साल के परमेंद्र गौतम को करियांव फीडर के अफसरों एवं कर्मियों ने प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर रखा था। वादा किया था कि जल्द ही उसे नियमित कर दिया जाएगा। इस बीच, बुधवार 25 मार्च की शाम उपकेन्द्र से जुड़े लालीपुर फीडर के चकचंदा गांव में तार टूट गया। उसे दुरुस्त करते समय बिजली आपूति्र होने से युवक खंभे से करंट लगने पर गिरा और जान चली गई। मृतक की मां ने कहा कि मोढ़ पुलिस चौकी के जवानों ने 26 मार्च को शव कब्जे में ले...