एफआईआर के 25 दिन बाद भी नहीं मिली नाबालिग लड़की
कटिहार, जून 8 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना 10 मई की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। लड़की की मां ने बताया कि कदवा थाना क्षेत्र के एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद से किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। लड़की की मां का कहना है कि बारसोई थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- बेलसर में नाबालिग लड़की का एक ही युवक पर दो बार अपहरण करने का आरोप परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.