एफआईआर की चेतावनी के बाद 80 फीसदी स्कूल बसों में कमियां सुधरी
नोएडा, मई 20 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले की लगभग 80 फीसदी स्कूल बसों में कमियां दुरुस्त हो गई हैं। परिवहन विभाग की टीम को 500 से अधिक स्कूल बसों में कमियां मिली थी। कमियों के साथ सड़कों पर स्कूल बसों के दौड़ते मिलने पर परिवहन विभाग की ओर से एफआईआर की चेतावनी दी गई थी। परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित पोर्टल यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर दर्ज बसों के दस्तावेजों के आधार पर जांच की जा रही है। अभी तक लगभग 3550 स्कूल बसों की जानकारी दर्ज हो गई है। इसमें स्कूलों की अपनी और कांट्रेक्ट पर लगी, दोनों तरह की बसें शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार लगभग सभी स्कूलों की बसों के दस्तावेज और शपथपत्र अपलोड हो चुके हैं।
जांच की प्रक्रिया एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि बुधवार तक यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.