नई दिल्ली, मार्च 29 -- दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए सड़कों पर ऐसी गाड़ियों की पहचान करता था जिनकी इएमआई पेंडिंग होती थी। गैंग पेंडिंग ईएमआई के नाम पर खुद को बैंक का रिकवरी एजेंट बताकर वाहन मालिकों से ठगी को अंजाम दे रहा था। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना पुलिस ने सड़कों पर अवैध वसूली करने वाले नकली रिकवरी एजेंटों के गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग ने हाल ही में एक व्यक्ति को डरा धमकाकर ऑनलाइन 18,000 रुपये वसूल कर लिए थे।पुलिस ने जाल बिछाया पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शकरपुर पुलिस ने जाल बिछाया और चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल हुई एक सफेद कार बरामद की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, बड़े साइबर ठगी स...