पटना, मार्च 16 -- राज्य के ग्रामीण अपने गांव की सड़कों में खराबी की खूब शिकायत कर रहे हैं। लोगों से मिली शिकायतों का समाधान ग्रामीण कार्य विभाग तेजी से कर रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग ने दावा किया है कि लोगों से मिली शिकायतों में 93 फीसदी का समाधान कर दिया गया है। विभाग के अनुसार, हमारा बिहार हमारी सड़क एंड्रॉयड एप से 2725 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 93.83 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का विभाग की ओर से निवारण किया जा चुका है। इंजीनियरों ने 2,557 शिकायतों का सफल निष्पादन कर दिया है। केवल 168 शिकायतें लंबित हैं, जिन पर तेजी से कार्य चल रहा है। गौरतलब है कि इस एप के माध्यम से ग्रामीण अपने गांव की सड़कों में आई खराबी की शिकायत कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.