बगहा, अप्रैल 25 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। पंचायत स्तर पर चल रहे स्वच्छता कार्यों की अब डिजिटल माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके लिए स्वच्छता मित्र एप के जरिए सभी पंचायतों में हो रहे कार्यों की नियमित समीक्षा होगी। अनुमंडल स्तर पर आयोजित बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अब तक किये गए कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिया।बैठक में जिला सलाहकार मनोज कुमार एवं प्रखंड विधायक के प्रखंड समन्वय का अमरेश सिंह ने बताया गया कि डब्लूपीयू (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) एवं अन्य स्वच्छता सामग्रियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक पंचायत को निर्धारित समय-सीमा में कार्यों की रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। डब्लूपीयू से संबंधित प्रतिवेदन प्रत्येक 15 दिन पर, जबकि स्वच्छता सामग्रियों की स्थिति रिपोर्ट प्रत्येक माह देना...