मुंगेर, मार्च 8 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। खड़िया- पिपरा हॉल्ट के समीप फोरलेन पर एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन पर एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मुंगेर के परियोजना निदेशक ने एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिया था। लेकिन एप्रोच पथ नहीं बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि एप्रोच सड़क नहीं बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एप्रोच सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह, करहरिया दक्षिणी पंचायत के मुखिया संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुनील कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.