एप्रोच रोड अधूरी, ककरा कला पुल पर यातायात शुरू होने में देरी तय
शाहजहांपुर, जून 29 -- शाहजहांपुर। बाढ़ से शहर को सुरक्षित रखने के लिए ककरा कला में गर्रा नदी पर बनाए जा रहे पुल को 80 सेंटीमीटर ऊंचा तो किया जा रहा है, लेकिन एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा होने से यातायात शुरू होने में अब और देरी तय हो गई है। सेतु निगम की धीमी कार्यप्रणाली और अधूरी तैयारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुल के सभी सात स्पैन उठाए जा चुके हैं और फिलहाल छोटे-छोटे काम चल रहे हैं। सुपरवाइजर धनुधर कुमार का दावा है कि महीने के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि दूसरी ओर सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक विजेंद्र मौर्य ने स्पष्ट किया है कि एप्रोच रोड बनने में अभी 15 दिन और लगेंगे, जिसके बाद ही आगे की प्रक्रिया संभव होगी। यह भी पढ़ें- जोल्हूपुर का अधूरा ओवरब्रिज मार्च 2027 तक होगा पूरा, शासन ने जारी किए 7.5 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.