मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- मड़िहान। मड़िहान-घोरावल मार्ग पर हरिहरा गांव के सामने मुख्य घाघर नहर पर निर्माणाधीन पुलिया के दौरान रूट डायवर्जन के लिए अप्रोच मार्ग नहीं बनवाने पर उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाया। कहा कि एप्रोच मार्ग नहीं बनवाने से छोटे बड़े वाहनों के लिए मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। आनेजाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डायवर्जन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जिससे हाईवा और ट्रेलर छोटी सी नहर की पटरी पर जा रहे हैं। जिससे जाम लग रहा है। एसडीएम ने कलवारी बाजार में रूट डायवर्जन का बोर्ड लगाकर बड़े वाहनों को अंदर आने से रोकने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान हरिहरा गांव के ग्रामीणों ने शिकायत किया कि कार्यदाई संस्था ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री ...