एप्रोच पथ की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दिया धरना
सहरसा, मई 28 -- कहरा, एक संवाददाता। बनगांव नगर पंचायत के मनोर स्थित भारत माला बायपास सड़क से एप्रोच पथ की मरम्मत समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना दिया। एप्रोच पथ के समीप आयोजित धरना में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और जिला प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मिथिला क्षेत्र के प्रसिद्ध अष्ट सिद्धि प्राप्त संत परमहंस लक्ष्मी नाथ गोसाई की बनगांव स्थित कुटी को शक्ति सर्किट से जोड़ने के लिए यह एप्रोच पथ बेहद महत्वपूर्ण है। भारत माला बायपास सड़क से गोसाई जी कुटी की दूरी महज 150 से 200 फीट है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति और अधूरे निर्माण के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गोसाई जी की कुटी मिथिला क्षेत्र में सिद्ध पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.