गाजीपुर, फरवरी 13 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा पर बने रेल सह-सड़क पुल के एप्रोच निर्माण कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 24 को वन-वे किए जाने से गुरुवार देर शाम रजागंज पुलिस चौकी के पास भीषण जाम लग गया। शाम करीब छह बजे शुरू हुआ जाम रात बारह बजे तक जारी रहा। लगभग छह घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एम्बुलेंस, छोटे-बड़े वाहन, बारात से लौट रहे लोग, बाइक और साइकिल सवार सभी जाम में फंसे रहे। महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और मरीज सबसे अधिक परेशान दिखे। धूल और जाम ने स्थिति को और कष्टदायक बना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया, हालांकि यातायात पूरी तरह सुचारु होने में आधी रात के बाद तक समय लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया जाए तो समस्या काफी हद तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.