कोडरमा, अप्रैल 6 -- जयनगर, प्रतिनिधि। एप्रिसिएबल पब्लिक स्कूल, कटिया (परसाबाद) में नर्सरी से लेकर नौवीं कक्षा तक का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान बेहतर करनेवाले छात्रों को स्कूल की ओर से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय निदेशक मुंशी यादव ने कहा कि परीक्षा हर विद्यार्थी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब छात्र किसी परीक्षा में भाग लेते हैं, तो उन्हें उसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहता है। यदि परिणाम उनकी उम्मीदों के अनुरूप आता है, तो वह उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा देता है। शिक्षिका सुशीला एक्का ने बताया कि विद्यालय शुरू से ही बेहतर परिणाम देने के लिए जाना जाता है और आगे भी इस परंपरा को कायम रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.