एप्रिसिएबल पब्लिक स्कूल का रिजल्ट बेहतर, सुधीर बने टॉपर
कोडरमा, अप्रैल 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत एप्रिसिएबल पब्लिक स्कूल, कटिया परसाबाद ने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के छात्र सुधीर कुमार यादव ने 458 अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं भूमि (453 अंक), प्रीति कुमारी (452 अंक) और आयुषी कुमारी (451 अंक) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय निदेशक मुंशी यादव ने बताया कि इस वर्ष छात्रों ने सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। विषयवार उच्चतम अंक में हिन्दी और आईटी में 98, सोशल साइंस और मैथ्स में 97, साइंस में 96 तथा अंग्रेजी में 94 अंक प्राप्त हुए हैं, जो छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।विद्यालय यह भी पढ़ें- विश्व भारती शिक्षा सदन का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.