नई दिल्ली, जुलाई 29 -- नई दिल्ली। अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने शेयर बाजार में कारोबार के दौरान कुछ समय के लिए पांच ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली एनवीडिया के बाद दुनिया की दूसरी कंपनी बन गई। मंगलवार के सत्र में एप्पल के शेयर दो फीसदी की तेजी के साथ 342.89 डॉलर पर पहुंच गए। यह शेयर बीते माह में करीब 17.5 प्रतिशत चढ़ चुका है। हालांकि कारोबार के अंत तक बाजार पूंजीकरण पांच ट्रिलियन डॉलर से थोड़ा नीचे आ गया। यह भी पढ़ें- अब 'किराए' पर लें iPhone, MacBook, हर महीने इतना रेंट; पसंद न आए तो करें वापस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...