एप्पल पे ने एक्सिस बैंक के साथ भारत में सेवा शुरू की
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर ऐपल पे सेवा शुरू कर भारतीय भुगतान बाजार में प्रवेश किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एप्पल के उपयोगकर्ता आईफोन, आईपैड और ऐपल वॉच के जरिये इस सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। मैक के लिए भी इसका समर्थन जल्द उपलब्ध होगा। एप्पल पे फिलहाल 90 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है तथा दुनियाभर में 11,000 से अधिक बैंक और नेटवर्क साझेदारों के साथ काम करता है। कंपनी ने कहा कि एप्पल उपकरणों के उपयोगकर्ता दुकानों, ऐप तथा वेबसाइट पर भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए भुगतान के समय पिन डालने या ओटीपी का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। यह भी पढ़ें- बिना पिन और ओटीपी के आईफोन से करें भुगतान उपयोगकर्ता भुगतान करने के लिए अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को ऐप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.