एप्पल ने जून तिमाही में रिकॉर्ड राजस्व कमाया
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- नई दिल्ली। एप्पल ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 16 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने यह वृद्धि भारत सहित अधिकांश उभरते बाजारों में वृद्धि के दम पर हासिल की है। हालांकि कंपनी ने मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति बाधाओं को लेकर जोखिम भी जताया है। एप्पल के राजस्व में अमेरिका क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक रहा, लेकिन वृद्धि दर के लिहाज से वृहत्तर चीन 22.42 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद यूरोप में 22.4 प्रतिशत और एशिया-प्रशांत के अन्य क्षेत्रों में 15.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.