अमरोहा, अप्रैल 21 -- अमरोहा। सामाजिक संस्था एप्पल क्लब फाउंडेशन के संयोजन में मंगलवार को शहर के मोहल्ला दरबार-ए-कलां स्थित आलम मंसूरी के आवास पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 150 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। विम्स हॉस्पिटल के संयुक्त संयोजन में आयोजित शिविर का उद्घघाटन समाजसेवी कासिम खान व अजीम एडवोकेट ने किया। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में अनुभवी टीम ने 150 से अधिक मरीजों का गहन परीक्षण किया। आखिर में संस्था के अध्यक्ष कमर नकवी ने सहयोग पर सभी का आभार जताया। इस दौरान आलम मंसूरी, मोहम्मद वासिक, शजर फारूख, सैय्यद जमशेद, राजा खान, नूरुद्दीन छोटे, नौशाद अहमद, जौहर अली आबाद अहमद, अरशद अली आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.