पिथौरागढ़, अगस्त 21 -- पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने एप्पल व कीवी मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता से करने और उत्पादन के साथ विपणन, प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग व ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। सफल बगीचों को मॉडल के रूप में विकसित कर किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए। बैठक में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भी व्यापक कार्ययोजना बनाने और अधिक किसानों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ डॉ. दीपक सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी रितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...