रांची, फरवरी 28 -- खूंटी, संवाददाता। डाक बंगला रोड स्थित एप्टेक कंप्यूटर सेंटर, खूंटी में शनिवार को क्लाउड कंप्यूटिंग एवं आईटी ज्ञान पर क्लास टेस्ट आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया। परिणाम में सिमरन ओडेया प्रथम, मो. महिस अंसारी द्वितीय तथा सामु टूटी और अमृत कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। निदेशक प्रभात कुमार गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित कर डिजिटल युग में आईटी ज्ञान के महत्व पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...