एपी बांध टूटने से 35 गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट , सीएम करेंगे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा
कुशीनगर, सितम्बर 29 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। बड़ी गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच सेवरही क्षेत्र में जवहीं दयाल गांव के ततवा टोली के सामने सोमवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे एपी तटबंध टूट गया। तटबंध टूटते ही नदी का पानी तेजी से आसपास के गांवों की ओर फैलने लगा। मंगलवार की सुबह पानी का बहाव और तेज हो गया और 35 से अधिक गांवों की करीब 50 हजार की आबादी पर बाढ़ का संकट गहरा गया है। गांवों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घरों से जरूरी सामान निकालकर तटबंध और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में देर रात नारायणी का कहर, गंडक के दबाव में बांध टूटा, कई गांवों में घुसा पानीतटबंध के टूटने का कारण नदी के लगातार बढ़ते दबाव के बीच पिछले कई दिनों से एपी तटबंध के चैनपट्टी से बिरवट तक कई स्थानों पर रिसाव और कटाव की स्थिति बनी हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.