प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- उत्तर प्रदेश में अपर निजी सचिव भर्ती की संशोधित नियमावली जारी करने और रिक्त पदों पर नई भर्ती शुरू करने की मांग तेज हो गई है। प्रतियोगी छात्र दीपक कुशवाहा ने बताया कि सचिवालय में अपर निजी सचिव के लगभग 500 पद रिक्त हैं। वर्ष 2023 में 331 पदों पर शुरू हुई भर्ती दो जून 2026 को निरस्त कर दी गई थी। अभ्यर्थियों का दावा है कि शॉर्टहैंड परीक्षा में त्रुटियों की छूट का स्पष्ट प्रावधान नहीं होने से भर्ती प्रभावित हुई। उन्होंने शॉर्टहैंड में पांच प्रतिशत तक त्रुटियों की छूट देने और संशोधित नियमावली जल्द जारी करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...