कानपुर, जुलाई 15 -- एपीफैनी कंपाउंड की करीब एक हजार करोड़ रुपये की जमीन कब्जाकर बेचने के आरोपी डायोसिएशन ट्रस्ट एसोसिएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर व पदेन चेयरमैन रेव जॉनसन टी जॉन के खिलाफ 14 महीने से वारंट चल रहा था। आरोपित के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने पर एक सप्ताह पहले कोतवाली पुलिस और अब कर्नलगंज पुलिस ने लखनऊ स्थित घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रेव जॉनसन पर दिल्ली-उत्तराखंड में भी जमीन बेचने के आरोप लगे हैं। चुन्नीगंज स्थित एपीफैनी कंपाउंड कब्जाने के मामले में वर्ष 2024 में लेखपाल विपिन कुमार ने कर्नलगंज थाने में एलडीटीए के मैनेजिंग डायरेक्टर हाथरस निवासी रेव जॉनसन टी जॉन और दि चर्च आफ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन के अधिकृत ट्रस्टी अनिल कुमार, समेत अर्पित मिश्र, दीपक कुमार, दुर्योधन कुमार पर नजूल की जमीन बेचने का मुकदमा दर्ज ...