नोएडा, फरवरी 14 -- नोएडा। सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कुल में शनिवार को नए सत्र 2025-26 के लिए कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों का प्रशस्ति दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यालय बैंड की प्रस्तुति से हुआ। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा सिम्फनी ऑफ हर्मनी के अंतर्गत सामूहिक वाद्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों के सम्मानित किया गया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। आयोजन में अकबर-बीरबल की कहानियों का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में प्रचार्य नेहा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.