एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता।भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत भूषण कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि आज देश को डॉ. कलाम के आदर्शों सादगी ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग विभाग रामकुमार वर्मा, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा, युसूफ अली इदरीसी, उमेश पटेल, केके मिश्रा, अनंत राम गौतम, फकीर मोहम्मद, नाजिम खान, रियासत खान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.