वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एपीके फाइल के माध्यम से फोन हैक कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के सरगना सहित दो लोगों को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें प. बंगाल के अंडाल रेलवे स्टेशन (पश्चिमी वर्धमान) से दबोचा गया है। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को यह जानकारी एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नागेश्वर मंडल और अक्षय मंडल उर्फ पिंटू झारखंड के जामताड़ा जिले के मोहनपुर (नरायनपुर) गांव के मूल निवासी हैं। दोनों चचेरे भाई हैं। भादुर (अंडाल) में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। इन्होंने जनवरी में मछरहट्टा (रामनगर) के अनूप गुप्ता को एसबीआई योनो ऐप के लिए एपीके फाइल भेजकर 8.40 लाख रुपये ठगे थे। मामले की छानबीन में आरोपियों के नाम सामने आए थे। लोकेशन मिलते ही पुलिस ने दोनों को...