एपीके फाइल से साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस की बांका में दबिश, दो गिरफ्तार
बांका, जुलाई 10 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर लोगों के बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के खिलाफ नई दिल्ली के पश्चिमी जिला साइबर थाना की टीम ने गुरुवार को बांका जिले में बड़ी कार्रवाई की। कटोरिया एवं सुईया पुलिस के सहयोग से चलाए गए संयुक्त अभियान में सुईया थाना क्षेत्र के पपरेवा गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव तथा कटोरिया थाना क्षेत्र के हिंडोलावरण गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र रमेश यादव को गिरफ्तार किया गया। जबकि गिरोह का मुख्य सरगना और उसके अन्य साथी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति की जानकारी जानकारी के अनुसार पश्चिमी दिल्ली साइबर थाना में कांड संख्या 190/2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.