फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 67 हजार 999 रुपये ठग लिए गए। साइबर अपराध थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, भारत कॉलोनी निवासी पीड़ित व्यक्ति अपने मोबाइल में पीएनबी वन ऐप डाउनलोड करना चाहते थे, लेकिन वह डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद उन्हें व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने ऐप डाउनलोड करने में मदद का भरोसा दिया। 29 मार्च को उसे न्यू पीएनबी वनडॉट एपीके नाम से फाइल भेजी गई।शुरुआत में उन्होंने फाइल को डाउनलोड नहीं किया, लेकिन दो अप्रैल को गलती से उनसे फाइल डाउनलोड हो गई। इसके बाद उनका मोबाइल फोन हैंग हो गया। इसके बाद उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से लगातार रुपये निकलने संदेश आने...