एपीके फाइल भेज खाते से साढ़े 18 लाख रुपये निकाले
गाज़ियाबाद, जुलाई 9 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने आईजीएल गैस कनेक्शन का बिल अपडेट न होने और कनेक्शन काटने का डर दिखाकर मुरादनगर निवासी महिला से 18 लाख रुपये ठग लिए। मुरादनगर की ब्रज विहार कॉलोनी में रहने वाली कामना जैन ने पुलिस को बताया कि सात जून को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। उसमें लिखा था कि आईजीएल गैस कनेक्शन का बिल अपडेट न होने के कारण कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। साथ ही समस्या के समाधान के लिए राहुल अग्रवाल नामक व्यक्ति से संपर्क करने का नंबर भी दिया गया था। इसके बाद उनकी मां नूतन जैन ने अगले दिन दिए गए नंबर पर संपर्क किया। उसने भी खुद को आईजीएल से जुड़ा कर्मचारी बताते हुए कहा कि बिल अपडेट न होने के कारण गैस कनेक्शन कट जाएगा। जब उनकी मां ने ऑनलाइन प्रक्रिया न आने की बात कही तो आरोपी ने मदद करने का भरोसा दिया। एपीके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.