वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। रामनगर के मछरहट्टा निवासी अनूप गुप्ता के साथ 8.40 लाख की साइबर ठगी में पुलिस ने दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल के अंडाल जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी नागेश्वर और अक्षय मंडल मूलरूप से झारखंड के जामताड़ा के निवासी हैं। एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि दोनों के फोन चेक करने पर कई लोगों से करीब 50 लाख की ठगी सामने आई है। ये टेलीग्राम बॉट से एपीके फाइल, म्यूल अकाउंट और लोगों के मोबाइल नंबर आदि खरीदते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...